शुक्रवार, 6 अगस्त, 2021

Last Updated 06 Aug 2021 06:46:13 AM IST

जानिए आज शुक्रवार, 6 अगस्त, 2021 का राशिफल


शुक्रवार, 6 अगस्त, 2021

मेष : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में
क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे।                 
बृषभ : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। नाजुक संबंधों में तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आकांक्षाएं सार्थकता
हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।                    
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। परिवार में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है।
पुरानी बातों को भूल वर्तमान में जीयें।                
कर्क : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी। किसी पुराने संबंधी
से आकस्मिक भेंट संभव।                 
सिंह : किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा। अच्छी अभिब्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों की सक्रियता एवं
सरगर्मियां बढ़ेंगी।            
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ वक्त का इंतजार करें। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु
आपको उद्वेलित करेगी।                   
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। योजनाएं
फलीभूत होंगी।                
वृश्चिक : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।  बीती बातों को बूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। नये कायरें के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की
दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।               
धनु : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना ना पालें। निर्थक दूसरों
की पीठ पीछे आलोचना न करें।                 
मकर : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे परन्तु आवेश में कोई निर्णय न लें। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई
युक्तियों पर केंद्रित होगा।            
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन केंद्रित होगा। दूसरों की बात इधर से उधर न करें एवं बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे।
रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।                  
मीन : असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत इसे सुधारें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। दूसरों की आलोचना
का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment