बृहस्पतिवार, 8 जुलाई, 2021 का राशिफल

Last Updated 08 Jul 2021 08:54:34 AM IST

जानिए आज बृहस्पतिवार, 8 जुलाई, 2021 का राशिफल


बृहस्पतिवार, 8 जुलाई, 2021 का राशिफल

मेष: भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकटस्थ संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक सोच को न पालें।
बृषभ: सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का अहसास करेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।          
मिथुन: परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार बन रहे हैं।            
कर्क: मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कायरे की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगाएं।           
सिंह: कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।          
कन्या:  परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं पर नियंतण्रकर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है।              
तुला: किसी की कटुवाणी मन को दुखित कर सकती है। उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।          
वृश्चिक:  पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।               
धनु: भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बन सकती हैं। किसी पुराने संबंध में बिशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।          
मकर: किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंतण्रकरें। नए संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी।           
कुंभ: कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नए दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में मन केन्द्रित होगा।       
मीन: परिजनों में सिर्फ मधुर संवाद पर जोर दें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रयत्नशील होंगी। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होने के आसार हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment