शुक्रवार, 9 जुलाई, 2021 का राशिफल

Last Updated 09 Jul 2021 09:12:20 AM IST

जानिए आज शुक्रवार, 9 जुलाई, 2021 का राशिफल


शुक्रवार, 9 जुलाई, 2021 का राशिफल

मेष : भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन को प्रेरित करेंगी।
बृषभ : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक-सुख साधन हेतु ब्यय के आसार हैं।
मिथुन : जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
कर्क : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
सिंह : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।
कन्या : भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मक चिंताएं मन में नकारात्मता लाएंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।
तुला : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है।
वृश्चिक : रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी।
धनु : उच्छृंखलता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भावनाओं पर नियंतण्ररख दायित्वों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।
मकर :  प्रियजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। नये संबंधियों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी।
कुंभ : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी।
मीन : आवेश व उच्छृंखलता पर नियन्तण्रकरें। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment