बुधवार, 23 जून, 2021 का राशिफल

Last Updated 23 Jun 2021 09:24:27 AM IST

जानिए आज बुधवार, 23 जून, 2021 का राशिफल


बुधवार, 23 जून, 2021 का राशिफल

मेष : ईश्ववरीय आस्था से मन उत्साहित रहेगा। जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीनता न आने दें बल्कि अपनी क्षमताओ पर भरासेा करें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता न पालें।            
बृषभ : भावनाओं से उद्वेलित मन गलतियां कर सकता है। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। अपने तथा अपने परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। पूरा दिन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा।               
मिथुन : निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का निदान होगा।        
कर्क : परिजनों के स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंतायें मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के सान्निध्य से उत्साह का संचार होगा। निकट संबंधों में वाणी पर संयम रखें।  देवी आराधना में आपका मन केंद्रित होगा।       
सिंह : बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिजनों के सान्निध्य से मन उत्साहित होगा। देवी की आराधना से उत्साह का संचार होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधी चिंतायें मन पर प्रभावी होंगी।       
कन्या : धार्मिकता व अध्यात्मिकता से परिपूर्ण दिन होगा। अपने इष्ट देव की आराधना करना आपके जीवन में महत्वपूर्ण स्थाना रखता है। विषम स्थिति में अपने व परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।            
तुला : मधुर वाणी से सगे-संबंधियों के बीच मधुरता बढ़ायेंगे। दाम्पत्य जीवन में कटुता खत्म होने के आसार बनेंगे। अपने व परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। पुरानी बातों को भूलें।
वृश्चिक : अपनी दिनचर्या को थोड़ा धार्मिक व अध्यात्मिक बनायें। इस समय थोड़ा स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा। परिजनों का सान्निध्य आपको उत्साहित करेगा।           
धनु : ईश्वरीय आस्थ में आपका मन केंद्रित होगा। आकस्मिक कुछ लाभप्रद आसार बनेंगे। अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से निकट संबंधों में अच्छी छबि बनेगी। निकट शमें कटु वाणी दुखित करेगी।                 
मकर : परिवार में धार्मिक क्रिया-कलापों का दिन होगा। परिजनों के सान्निध्य से उत्साहित होंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।          
कुंभ : ईश्वरीय की आराधना करना आपके लिए लाभप्रद होगा। परिजनों के एकत्रित होने से कुछ छोटी-मोटी बाते कटुता का कारण बन सकती हैं। आपका मन अध्यात्मिक विचारों की ओर केंद्रित होगा।       
मीन : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें एवं खानपान में सावधानी बरतें। काफी सारे अवरोधित कायरें को हल करेंगे। देवी की आराधना में आपका मन पूर्णत: केंद्रित होगा। पूरे परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment