मंगलवार, 8 जून, 2021 का राशिफल

Last Updated 08 Jun 2021 08:43:31 AM IST

जानिए आज मंगलवार, 8 जून, 2021 का राशिफल


मंगलवार, 8 जून, 2021 का राशिफल

मेष : पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।    
बृषभ : पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। आलस्य न करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।       
मिथुन : महत्वपूर्ण जगहों पर वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें। कोई अप्रत्यासित समाचार अचम्भित कर सकता है। कहीं-कहीं अत्याधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।             
कर्क : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं।        
सिंह : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। ईरीय आस्था में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।        
कन्या : निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। छोटी बातों का बुरा न माने।       
तुला : कुछ पारिवारिक चिंताएं मन को दुखित करेंगी। पुरानी मर्मस्पर्शी बातें आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती हैं। स्वास्थ संबंधी कुछ कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी।     
वृश्चिक : महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे अत्याधिक कायरें के बोझ से मन बोझिल होगा। मन को सकारात्मक दिशा की ओर सक्रिय करते हुए स्वयं को ऊर्जावान बनाये रखें।  
धनु : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहितैहोंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का के योग है। मधुरवाणी से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।          
मकर  : किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव होगा।         
कुंभ : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कायरें में ब्यतीत होगा। नये कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों।             
मीन : नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। घर में खुशहाली रहेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment