बुधवार, 9 जून, 2021 का राशिफल

Last Updated 09 Jun 2021 09:16:51 AM IST

जानिए आज बुधवार, 9 जून, 2021 का राशिफल


बुधवार, 9 जून, 2021 का राशिफल

मेष : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों के प्रति मन केन्द्रित होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।           
बृषभ : कुछ व्यावसायिक चिन्ताओं को लेकर मन परेशान रहेगे। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी। आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी आपका हीन भाव महत्वपूर्ण अवसरों  के लाभ से वंचित रहेगा।
मिथुन : सन्तान संबंधी दायित्वों की पूर्ति के लिए मन केन्द्रित होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आएगी।      
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। परिवार में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। सुन्दर अभिलाषा मन मे प्रसन्नता लाएगी।          
सिंह : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कार्य क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण कायरे के प्रति आलस्य न करें। नये कायरे के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।
कन्या : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर मन चिन्तित होगा।  नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी।  शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगें।    
तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। ग्रहो की अनुकूलता आपके लिए लाभ दायक है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।
वृश्चिक : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।       
धनु : विभागीय परिवर्तन से थोड़े दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरो की आलोचना छोड़ कर अपने को रचनात्मक दिशा में सक्रीय करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होग।         
मकर : नयी दिशा में सकारात्मक सोच सफलता के आसार बढ़ेंगे। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। संबंधों में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की सूचक है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।                
कुंभ : ग्रहो की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। दूसरो की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समस्याओं के समाधान से वृद्धि होगी।           
मीन : अपने लक्ष्य व कार्य क्षेत्रों में एकाग्रतापूर्ण संलग्नता को महत्व देवें। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केन्द्रित होगा।   



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment