बृहस्पतिवार, 10 जून, 2021 का राशिफल

Last Updated 10 Jun 2021 08:36:40 AM IST

जानिए आज बृहस्पतिवार, 10 जून, 2021 का राशिफल




बृहस्पतिवार, 10 जून, 2021 का राशिफल

मेष : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। कायरे में व्यस्तता बढ़ेगी।      
बृषभ : परिवार में सुखद माहौल बनेगा। वाक्यपटुता व मधुर वाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रभावशाली होंगे। अपनी दिनचर्या को सुधार कर स्वयं को रचनात्मक कायरे की ओर केंद्रित करें।
मिथुन : खराब संगत से दूरी बनायें। भौतिक जगत की  चकाचौंध आप प्रभावित होंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।   
कर्क : कायरे के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।                    
सिंह : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।           
कन्या : कायरे में अत्याधिक ब्यस्तता से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधों में मधुरता लायें।               
तुला : हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना ठीक नहीं है। समय का पूर्ण उपयोग कर स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।             
वृश्चिक : गैर सांस्कारिक कायरें की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रत्यशील होंगे। किसी शासन-सत्ता के सहयोग से कार्य क्षेत्र के अवरेाध समाप्त होंगे।     
धनु : कोई नई योजना उत्साहित करेगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति  नकारात्मकता को न पालें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की ब्यस्तता से मन बोझिल होगा। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे।             
मकर : जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।  किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।       
कुंभ : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र के लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने के आसार हैं।                 
मीन : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। साधनाभाव से मन चिंतित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment