कैसा रहेगा 6 से 12 जून, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 05 Jun 2021 11:36:06 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 से 12 जून, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


कैसा रहेगा 6 से 12 जून, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-आप उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। शासन- सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और  अवरोधिर्त  महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।

वृषभ-इस सप्ताह कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंता होगी। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता व कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग मिलेगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।

मिथुन-आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। वाणी में संयम रखें एवं संबंधों को मधुर बनाने का प्रयास करें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता होगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन अच्छे विचारों से प्रभावित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।

कर्क-हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। रोजगार में क्षमता का लाभ उठाएंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। कुछ नई महत्वाकांक्षाएं आप पर प्रभावी होंगी। आर्थिक प्रगति के लिए मन नये विचारों पर केंद्रित होगा। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। धनागम के नये स्रोत बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद  उत्साह की अनुभूति  होगी। लंबी दूरी की यात्रा संभव।

सिंह-इस सप्ताह कुछ विशेष सफलताओं के आसार हैं। मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। भविष्य को लेकर मन नकारात्मक विचारों से  प्रभावित होगा। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम हेतु केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। राजनीतिज्ञों के लिएं राजनीति क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

कन्या-अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। कुछ देनदारियां आपको हतोत्साहित कर सकती हैं परन्तु सप्ताह के अंत में आकस्मिक धनागम से उत्साहित होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। नये-नये कार्यों पर मन केंद्रित होगा। शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।

तुला-पुरानी और व्यर्थ की बातों को मन में जगह न दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की  सक्रियता से सावधान रहें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन का भी योग है। परिवार में छोटी-छोटी बातें तनाव का कारण बन सकती है। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।



वृश्चिक-ईरीय आस्था से समस्याओं का हल होगा। मन पर अनैतिक विचारों को प्रभावी न होने दें। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। प्रयासरत् क्षेत्र में सफलता की अनुभूति होगी। नये दायित्वों की वृद्धि से मन  उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा।  सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।

धनु-इस सप्ताह पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। महत्वपूर्ण कार्य समय से पूरे करें। चिंताएं छोड़ सकारात्मक दिशा में परिश्रम करें। रविवार एवं सोमवार को कर्जदारों से कहासुनी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु बेचैन होंगे। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिंतित होगा। इस सप्ताह व्यस्तता भरा सप्ताह रहेगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

मकर-संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित हो सकता है। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। सोमवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातारण से असंतुष्टि संभव। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक की पूर्ति होगी।

कुंभ-कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इसे संबंध मधुर बनेंगे। घरेलू उलझनों को सुलझाने हेतु मन केंद्रित होगा। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। रविवार एवं मंगलवार को एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब एवं चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।

मीन-अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। कुछ अप्रिय बातों से कटुता की आशंका है। नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। मन में कई चिंताओं का समावेश होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्ततापूर्ण समय होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ होंगे।

समयलाइव डेस्क


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment