शनिवार, 5 जून, 2021 का राशिफल

Last Updated 05 Jun 2021 09:21:21 AM IST

जानिए आज शनिवार, 5 जून, 2021 का राशिफल


शनिवार, 5 जून, 2021 का राशिफल

मेष : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
बृषभ : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।                 
 मिथुन : श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी। रोजगार  क्षेत्र में आपकी प्रगति या लाभ के आसार हैं।          
कर्क : शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। संतान संबंधी दायित्वों पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।               
सिंह : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।     
कन्या : सगे-संबंधियों में अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।           
तुला : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता न पालें। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भावना से उद्वेलित मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।            
वृश्चिक : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे।         
धनु : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। भावनाओं पर नियन्ांण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।             
मकर : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।    
कुंभ : परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से प्रसन्न होंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे।
मीन : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment