शनिवार, 22 मई, 2021 का राशिफल

Last Updated 22 May 2021 08:54:21 AM IST

जानिए आज शनिवार, 22 मई, 2021 का राशिफल


शनिवार, 22 मई, 2021 का राशिफल

मेष : नई आर्थिक प्रगति के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में समुचित उर्जा की अनुभूति होगी।              
बृषभ : घर में कुछ नये दायित्व अपनी सार्थकता हेतु दबाव बनाएंगे। भौतिक आकांक्षाएं मन प्रभावी होंगी। कोई इच्छित कार्य की पूर्ति अपेक्षित है। नई रुचि से नये व्यक्तित्व का निमार्ण होगा।
मिथुन : नई योजनाओं को अंजाम देने के लिए उच्च मनोबल के साथ आप तत्पर होंगे। कुछ नई आशंकाएं मन को परेशान कर सकती हैं। दूसरों में कमियां निकालने के बजाय खुद में सुधार लाने का प्रयास करें।            
कर्क : उच्च महत्वाकांक्षाएं जल्द ऊंची प्रगति के लिए आपको प्रेरित करेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक कोई यात्रा की योजना बन सकती है। रचनात्मक व सामाजिक कायार्ें में रुचि बढ़ेगी।         
सिंह : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी।             
कन्या : आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। अपने कद व गरिमा के अनुकूल  व्यावहारिक जीवन मे चलने का प्रयत्न करें।        
तुला : भावुकता पर नियंतण्ररखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। नये कायरें की तलाश जारी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी।  जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।               
वृश्चिक : राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण सुखद होगा। भौतिक आकांक्षाओं को नियंत्रित कर मर्यादा का पालन करें। रोजगार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी।        
धनु : अपने स्वास्थ्य व परिवार दोनों को लेकर परेशान होंगे। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। संबधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।         
मकर : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। संबंधों में त्याग के परिचाएक बनें। कुछ सुंदर भावनाएं मन पर प्रभावी होंगी परन्तु संबंधों में अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।              
कुंभ : अत्याधिक ब्यस्तता से मन में नीरसता संभव। शासन-सत्ता का लाभ प्राप्त होगा। पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना करना व्यक्तित्व पर कुप्रभावी होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।          
मीन : रोजगार में संघर्ष से मन परेशान होगा। आर्थिक सुधार के अवसर बनेंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। राजनीतिज्ञों की तीव्र सक्रियता उनके प्रयासों को सार्थक करेगी। 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment