23 से 29 मई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 23 May 2021 12:21:55 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 से 29 मई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


23 से 29 मई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद में सफलता दिलाएंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।

वृषभ-एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। नये दायित्वो की वृद्धि से मन  उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। कोई लम्बी दूरी की यात्रा का योग है। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की  अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।    

मिथुन-इस सप्ताह किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। आपका मन धार्मिक व सामाजिक कार्यों में लगेगा। घरेलू उलझनों को सुलझाने में तत्पर होंगे। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर निय्ेंतण्ररख अच्छे अवसरों का लाभ उठावें। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता संभव। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कर्क-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव।  राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायी है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।   

सिंह-इस सप्ताह उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। राजनीतिज्ञ भविष्य को लेकर दुबिधाग्रस्त हो सकते हैं। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें। 

कन्या-इस सप्ताह विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। बीती बातों को भूलें। कुछ आर्थिक चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।  

तुला-इस सप्ताह अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। अपने स्वास्थ्य का भरपूर ख्याल रखें। भौतिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। भविष्य संबंधी कुछ नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनाएगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी। 

वृश्चिक-लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर लगेगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।  

धनु-दूसरों की प्रगति से अपने अन्दर हीनता न आने दें। महत्वपूर्ण कार्यों का मन पर दबाव बढ़ेगा। आकाक्षाओं को फलित करने हेतु बेचैन होंगे।  उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

मकर-मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें क्योंकि इसे संबंधों में कटुता की आशंका है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन की तैयारी जोरों पर होगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अच्छी भावनाएं मन में उमंग का संचार करेंगी। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।

कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों के लिए वातावरण अनुकूल होगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन से व्यस्तता बढ़ेगी। नये आसार से क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपनी व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। 

मीन-आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। संतान संबंधी कुछ जरूरी दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति को लेकर मन चिंतित होगा। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वन्चित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment