सोमवार, 24 मई, 2021 का राशिफल

Last Updated 24 May 2021 08:44:51 AM IST

जानिए आज सोमवार, 24 मई, 2021 का राशिफल


सोमवार, 24 मई, 2021 का राशिफल

मेष: कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिन्ता रहेगी। कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगा। पारिवारिक अथवा निजी जरूरतों में व्यय के आसार हैं।            
बृषभ: सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे। आलस्य का त्याग करें। महत्वपूर्ण कायरे में अवरोध से मन परेशान होगा। निराशा छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केन्द्रित करें।         
मिथुन: मन नए-नए कल्पनाओं की शैर करेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार हैं। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी।           
कर्क: महत्वपूर्ण कायरे की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे।
सिंह: कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। किसी निकटस्थ संबंधी से लाभ के आसार बनेंगे। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नए लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे।    
कन्या: नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग आशावादी बनें। प्रियजनो से प्यार, उपहार व सम्मान के योग हैं। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी।        
तुला: संबंधों में कुछ खट्टा-कुछ मीठा  दोनो अहसास होगा। कभी धूप कभी छाँव यही जीवन है उससे न घबराएं। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा।        
वृश्चिक: अच्छी योजनाएं महत्पूर्ण दायित्व पूर्ति में सहायक होंगी। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित होगा। रचनात्मक कायरे में रुचि बढ़ेगी।           
धनु: उत्साहपूर्ण सुखद समय का अहसास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी।         
मकर: जीवन में लक्ष्यहीनता व निराशा दोनों ही घातक हैं। अच्छा होगा कि अपने मन को सकारात्मक दिशा दें। काल्पनिक जीवन से परे यर्थात् के धरातल पर सकारात्मक लक्ष्य का निर्धारण करें।          
कुंभ: किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन चिन्तित होगा। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता के योग हैं। संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों हैं। संभल कर चलें।   
मीन: रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आय-व्यय में असन्तुलन से मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कायरे कें लापरवाही न बरतें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment