शुक्रवार, 21 मई, 2021 का राशिफल
जानिए आज शुक्रवार, 21 मई, 2021 का राशिफल
![]() शुक्रवार, 21 मई, 2021 का राशिफल |
मेष: पिछले दिनों उत्पन्न व्यावसायिक अवरोध के हल ढूंढ़ने में मन केद्रित होगा। किसी पुराने मित्र की मध्यस्तता से बिगड़े हुए सम्बन्धो में सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।
बृषभ: अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई अच्छा अवसर मन में उत्साह का संचार करेगा। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केन्द्रित होने मे असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का आभास होगा।
मिथुन: अपने आन्तरिक रचनात्मक गुणों को पहचानते हुए सही दिशा व लक्ष्य पर केन्द्रित हों। परिजनों व मित्रों का सानिध्य से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य-पेशे में कोई अवरोधित कार्य सार्थक होने के आसार हैं।
कर्क: कमजोर मनोबल के कारण लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर भावनात्मक असन्तोष पैदा हो सकता है। किसी नई दिशा में रुचि बढ़ेगी।
सिंह: मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कायरे में केन्द्रित करें। पारिवारिक दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे।
कन्या: अपनी वाणी पर नियंतण्ररखते हुए सम्बन्धों को मधुर बनाने की चेष्टा करें। धैर्यपूर्वक महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करें। प्रतिभा व आत्मबल कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेगा।
तुला: ईरीय आस्था हर परिस्थिति पर विजयप्राप्त करेंगे। घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परंपराओं व संस्कारों के प्रति आस्था बढ़ेगी।
वृश्चिक: परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। महत्वाकांक्षाए सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। परिजनों के दुख-सुख के प्रति मन चिन्तित होगा।
धनु: दूसरों से कटाक्ष या आलोचनातमक व्यवहार न करें। मांगलिक एव सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मलित होंगे। अच्छी भावनाएं आपके मकसद को सफलता दिलाएंगी।
मकर: किसी महत्वपूर्ण कार्य वश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। आपका मिलनसारिता के कारण सम्बन्धो का विस्तार होगा। काल्पनिक आकांक्षाओं से समझौता करने में सक्षम होगा।
कुंभ: संबंधों के सुख के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है। अपनी आन्तरिक बातों को परिजनों के समक्ष व्यक्त करें। नई स्थितियां आप में नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी।
मीन: परिजनों से भावनात्मक सहयोग का अभाव महसूस होगा। निर्थक हीन भाव एवं प्रगतिशील व्यक्तियों से ईष्या भाव ठीक नहीं। पूर्ववत् स्थिति में सुधार व आर्थिक लाभ के आसार हैं।
Tweet![]() |