बृहस्पतिवार, 13 मई, 2021 का राशिफल

Last Updated 13 May 2021 08:45:29 AM IST

जानिए आज बृहस्पतिवार, 13 मई, 2021 का राशिफल


बृहस्पतिवार, 13 मई, 2021 का राशिफल

मेष : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।  मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।  
बृषभ : किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।          
मिथुन : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। इसे सुधारें।
कर्क : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें।    
सिंह : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।     
कन्या : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। दूसरों की बात इधर से उधर न करें तथा बिना वजह दूसरों की आलोचना भी न करें। घर में खुशहाली रहेगी।      
तुला : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।              
वृश्चिक : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति  आकषर्ण बढ़ेगा।
धनु : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में  व्यय संभव।    
मकर : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।   
कुंभ : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिक सरगर्मियाँ आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साहित करेंगे।      
मीन : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। शिक्षा की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment