बुधवार, 12 मई, 2021 का राशिफल

Last Updated 12 May 2021 08:54:22 AM IST

जानिए आज बुधवार, 12 मई, 2021 का राशिफल


बुधवार, 12 मई, 2021 का राशिफल

मेष: कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता को दुश्मनी जैसा न बनने दें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।        
बृषभ: जीविका क्षेत्र में नए आयाम  उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बैठाने का प्रयत्न करें। किसी विपरीत लिंगी से सम्बन्ध में आकषर्ण बढ.ेगा।            
मिथुन: किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।           
कर्क: रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।  आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।
सिंह: विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रोजगार को लेकर मन चिन्तित होगा।     
कन्या: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।         
तुला: नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश  में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपका शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है।      
वृश्चिक: अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।   
धनु: दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। नये कायरे के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।   
मकर: किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।    
कुंभ:  पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।         
मीन:  कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। राजनैतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment