मंगलवार, 11 मई, 2021 का राशिफल

Last Updated 11 May 2021 09:07:54 AM IST

जानिए आज मंगलवार, 11 मई, 2021 का राशिफल


मंगलवार, 11 मई, 2021 का राशिफल

मेष : जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन में चिंता संभव।        
बृषभ : परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।        
मिथुन : जीविका क्षेत्र में सामान्य व्यस्तता रहेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। कोई मुद्दा परिवार में विवाद का कारण बन सकता है।  जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।    
कर्क : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति लापरवाही न करें।
सिंह : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को सवारें। कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे।          
कन्या : घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कायार्ें में न गंवायें।       
तुला : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं है।  परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।         
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कायार्ें में लापरवाही न करें। मौमस को देखते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बना रही है अत: इसे सुधारें। समय का पूर्ण उपयोग करें।      
धनु : दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लें। कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें।       
मकर : आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी संबंध में प्रगाढ़तावश निजी संबंधों में कटुता संभव। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा।       
कुंभ : खानपान में परहेज रखें। बकाया धन प्राप्ति का  योग है। महत्वपूर्ण कायरें में साधनाभाव से मन परेशान होगा। बिगड़े संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।     
मीन : वाद-विाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक व्यय पर नियंतण्ररखें। आर्थिक चिंताएं परेशान करेंगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment