9 से 15 मई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 08 May 2021 11:36:32 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 से 15 मई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।




9 से 15 मई, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
मेष-नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी परन्तु यह आपके वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। आन्तरिक सन्तुष्टि के लिए उच्चस्तरीय व्यक्तियों से संबंध बनेंगे। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रविवार व सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिन्तित होगा।  विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। 
वृषभ-थोड़ी आर्थिक व पारिवारिक चिन्ताएं मन पर दबाव मनाएंगी। भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का भी अनुभव कराएंगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। सोमवार व मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।    
मिथुन-संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके समक्ष हैं। जरुरत है तो सिर्फ मनोबल व धैर्य बनाए रखने की। किसी नए संवेदना का प्रभाव नए रिश्ते को जन्म देगा। सोमवार व बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन चिन्तित होगा। पुराने सम्बन्धों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी, परन्तु अपयश व लांचन से बचें। कार्य क्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसमें सुधार लाएं।  

कर्क-प्रतिभावान होने के साथ-साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बने तो सफलताओं का आसमान छूने लगेंगे। एक तरफ परिवार की सुखद स्थिति होगी तो दूसरी तरफ किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखद करेगी। रोजगार में कोई लाभ के आसार बनेंगे। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केन्द्रित होने में असमर्थ होगा। सोमवार व मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।     
सिंह-सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन अरुचितकर लगेगा। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। रविवार व सोमवार थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार व मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है।
कन्या-इस सप्ताह संघर्ष के साथ-साथ नई सफलताओं की मंजिल पर चढ़ेंगे। नकारात्मक चिन्ताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केन्द्रित होगा। अपने हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सोमवार व मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न मानें। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति मे व्यय के योग हैं। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। राजकीय कर्मचारियों को काफी व्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असन्तुलन का भय मन को परेशान करेगा।   
तुला-ईश्वरीय आस्था से मन में सुख-शान्ति का आभास होगा। संवेदनशील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओत-प्रोत होगा। इस जीवन मन में दुख और सुख दिन रात की भांति है। इसे जीवन के साथ अपनाना व इससे समझौता करके ही चलना पड़ता है। वर्तमान में आपके दिन संघर्ष व चिन्ताओं से भरे पड़े हैं, परन्तु  जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए ध्यान केन्द्रित करें। रविवार व मंगलवार का पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व के पूर्ति होने के आसार बनेंगे। 
वृश्चिक-कुछ अनुठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यवस्तता का समय होगा। आप जैसे मजबूत आदमी को हिम्मत नहीं हारना चाहिए क्यों कि आपके उपर पूरे परिवार का दारोमदार टिका है। बुधवार व बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व के प्रति सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए चिन्तित होगा। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार व शनिवार को परिजनों की वजह से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। बिपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण कठिनाईयां संभव। घर-परिवार में व्यय के योग बन रहे हैं। आलस्य का त्याग करने की आवश्यकता है।
धनु- मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य वश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो इस सप्ताह संबंधों का अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। आपका मन आध्यात्मिक क्षेत्र में केन्द्रित होगा। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। आपको प्रगति के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगाएं। पुरानी सभी समस्याओं पर बिजय प्राप्त होगी। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के नुकूल चलें।
मकर-किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रियता बढ़ेगी। रविवार व सोमवार अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। हड़बड़ी व जल्दबाजी में कार्य करना आपकी सबसे बड़ी कमी है। इस कारण से आपको काफी नुकसान उठाना पड़ता है।  राजनीतिक से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बड़ने के आसार हैं। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। शुक्रवार व शनिवार को  नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कत के सामना करना पड़ सकता है। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसमा परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनो के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।
कुंभ-वर्तमान गोचर ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए काफी लाभप्रद है। अपने व्यवहारकुशलता द्वारा संबंधों का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में अपनी वाकपटुता व व्यवहारकुशलता का भरपूर लाभ उठाएंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगे। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। अपने आप पर भरोसा रखते हुए कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिभाओं को प्रदर्शन कर अपनी महत्ता सावित करें। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होगे। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से आपको वंचित कर सकता है।
मीन-दूसरों की आलोचना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। भाग्य व वक्त के सहयोग से आपको बड़ी मजबूती मिल सकती है। कुछ नए कार्यों  व्यस्तता बढ़ेगी। खराब तथा चापलूस प्रवृति के लोगों से दूरी बनाये रखें। सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं।  रविवार व मंगलवार को परिवार मे कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं सफलता दिलाएंगी। कार्य क्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार व शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment