सोमवार, 26 अप्रैल, 2021 का राशिफल

Last Updated 26 Apr 2021 08:44:23 AM IST

जानिए आज सोमवार, 26 अप्रैल, 2021 का राशिफल


सोमवार, 26 अप्रैल, 2021 का राशिफल

मेष: अपने स्वास्थ्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कुछ नई सफलताएं सुख का आगाज करेंगी। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बनने दें।          
बृषभ:  किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। जीविका क्षेत्र में नए आयाम  उत्साहित करेंगे। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बैठाने का प्रयत्न करें।                  
मिथुन: मन में कुछ नकारात्मक विचार परेशानी पैदा कर सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार  के कारण कष्ट संभव।                    
कर्क: अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। आलस्य का त्याग करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीब्र होगा।            
सिंह: अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा।             
कन्या: पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।               
तुला: कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। जो बीत गया उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।              
वृश्चिक: कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।  
धनु: दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे।         
मकर: आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न मानें। नये कायरे के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।          
कुंभ:  विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।                
मीन: कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।




Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment