25 अप्रैल से 1 मई तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 24 Apr 2021 11:42:45 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 अप्रैल से 1 मई तक का साप्ताहिक राशिफल।


25 अप्रैल से 1 मई तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता की अनुभूति होगी। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। महत्वाकांक्षी कल्पनाएं मन को प्रभावित करेंगी। सोमवार व बुद्धवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। जीवन साथी की कुछ अस्वस्थता या फिर दाम्पत्य जीवन में कुछ कटुता के आसार है। शुक्रवार व शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार के दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।     
वृषभ-अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता के योग हैं। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्यधिक व्यय के योग हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। शासन- सत्ता के क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और आप अपने उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। रविवार व मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। शुक्रवार व शनिवार किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। 
मिथुन-एक साथ ढेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। छोटी-छोटी बातो पर क्रोध न करें। किसी अप्रत्यासित सफलता की ओर आपके कदम बढ़ते दिख रहे है। कोई लम्बी दूरी की यात्रा के योग हैं। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। रविवार व सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व का सुब्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। वृहस्पतिवार व शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी।

कर्क-राजनीतिक क्षेत्रों के व्यक्तियों के लिए अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। नये-नये कार्यों पर मन केन्द्रित होगा।  सोमवार व मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनाएं। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। वृहस्पतिवार व शनिवार को उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। किसी लंबी दूरी के यात्रा की योजना बन सकती है।     
सिंह-श्रेष्टजन या  अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। राजनीतिक व्यक्ति अपनी नई राजनीतिक योजनाओं पर केन्द्रित होंगे। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। कुछ भविष्य की नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। नौकरी के क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। सोमवार व  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में थोड़े अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक श्रम वश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रति समुचित व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा।
कन्या-आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी नए व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण आयोजन हेतु मन समुचित व्यवस्था में केन्द्रित होगा। कार्य क्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। वृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिन्ताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केन्द्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।
तुला-बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योकि यह संबंधों में मधुरता लाएगा। भावनात्मक रिश्तों एवं  पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असंतुष्टि संभव। प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिन्तित होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी महत्पूर्ण है। रविवार व सोमवार को सुन्दर संभावनाएं मन में नयी उमंग का संचार करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयत्न तीव्र होगा। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिन्तित होगा।
वृश्चिक-किसी नए कार्य में रुचि से मन में उत्साह का संचार होगा। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा।  किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। नए दायित्वों की वृद्धि से मन  उसके प्रति चिन्तित होगा। सोमवार व मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। रविवार व मंगलवार को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। अत: इसमें सुधार लाएं। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव।  वृहस्पतिवार व शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।
धनु-किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता को पैदा न होने दें। आपके लिए एक महत्वपूर्ण सलाह यह है कि आप थोड़ा अपने आय-व्यय में संतुलन बनाने की चेष्ठा करें। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। राजनीतिज्ञों को उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केन्द्रित होगा। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठाएं।
मकर-कुछ नकारात्मक विचारों से मन बोझिल होगा। आर्थिक सुदृढ़ता के लिए मन तत्पर रहेगा। किसी नए व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। घर-परिवार मे कोई मांगलिक आयोजन को लेकर मन उत्साहित और व्यस्त रहेगा। रविवार व सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुखो में वृद्धि होगी। वृहस्पतिवार व शुक्रवार को अपने व्यवहारकुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपके कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।
कुंभ-कुछ पारिवारिक चिन्ताएं मन को परेशशन करेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता नितान्त ही आवश्यक है। उच्चस्तरीय संबंधों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियो के लिए काफी अनुकूल समय होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।  वृहस्पतिवार व शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय को नष्ट न करें।  
मीन: निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगाएं। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन चिन्तित होगा। रविवार व सोमवार को किसी निकटस्थ संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार व शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment