मंगलवार, 6 अप्रैल, 2021 का राशिफल

Last Updated 06 Apr 2021 07:04:20 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 6 अप्रैल, 2021 का राशिफल।


मंगलवार, 6 अप्रैल, 2021 का राशिफल

मेष : कुछ नई कठिनाइयां रहेंगी। नैतिक-अनैतिकता के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। थोड़ा अर्थाभव मन को परेशान कर

सकता है।          
बृषभ : मन कुछ असमान्यताओं का शिकार होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। प्रतिभाओ के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ

से वंचित करेगा।               
मिथुन : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। व्यवहार कुशलता व वाक्पटुता से आपकी

प्रतिभा निखरेगी।                     
कर्क : स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से सगे-संबंधियों के बीच मधुरता

बढ़ेगी।            
सिंह : कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।  महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी

सफलता अर्जित करेंगे।               
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। किसी नये क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वाभिमानी व्यवाहार तालमेल बिठाने

में असमर्थ होगा।                   
तुला : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों

में सुधार होगा।           
वृश्चिक : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं के

समाधान में सक्षम होंगे।              
धनु : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। सगे-संबंधों में आलोचनात्मक रवैया छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। कार्यक्षेत्र में

विरोधियों की प्रबलता रहेगी।          
मकर : समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे। आपका मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यो में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह

होगा।
कुंभ : पुरानी बातों कों भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के

परिचायक बनें।            
मीन :  कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कल्पनाएं व आकांक्षाएं सार्थकता हेतु

आपको उद्वेलित करेंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment