सोमवार, 5 अप्रैल, 2021 का राशिफल

Last Updated 05 Apr 2021 06:38:30 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 5 अप्रैल, 2021 का राशिफल।


सोमवार, 5 अप्रैल, 2021 का राशिफल

मेष: नये कार्यो के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।            
बृषभ: सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी। पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नहीं है।  महत्वपूर्ण कार्यो में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चताना पड़ सकता है।            
मिथुन: कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनावें।         
कर्क : भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। बेकार के कायरे में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें।
सिंह : प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है।   
कन्या: मन में नकारात्मक चिन्ताएं परेशान करेंगी। कुछ कार्य क्षेत्र में व्यस्तता से मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। संबंधोें में मर्यादा का ख्याल रखें।             
तुला : संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। नई दिशा में आपकी योजना आपको ऊर्जावान बनाएंगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें।           
वृश्चिक : अच्छा होंगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।     
धनु : दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकतें है।  
मकर :  प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें।         
कुंभ :  मन को खराब विचारों से दूर रखे। आवेश में कोई कार्य न करें। यात्रा में सावधानी बरतें। वर्तमान में कठिनाईयों से  कर सामना करने का समय है।  चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगो से दूर रहें।         
मीन :  अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखे। कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है। संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें।    



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment