4 से 10 अप्रैल, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 03 Apr 2021 11:42:32 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 4 से 10 अप्रैल, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


4 से 10 अप्रैल, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं अर्जित करेंगे। सगे-संबंधों के बीच कटु वचनों का प्रयोग न करें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। कोई रोजगार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति निकटता से छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अत: सतर्क रहें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।
वृषभ-महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। बौद्धिक क्षमता द्वारा हर समस्या का हल कर लेंगे। इस सप्ताह कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। जीवन की झोली में सुख-दुख दोनो है। अत: हर स्थिति के साथ तालमेल बिठाकर चलें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण सुखद लगेगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें।
मिथुन-भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। उच्च स्तरीय संबंधों का  सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों में कमियां ढ़ूंढ़ने के बजाए दायित्वों एवं भविष्य पर केंद्रित हों। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बनेंगे। व्यावसायिक लाभ के आसार से मन उत्साहित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे।      

कर्क-नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों को कुछ कठिनाई का एहसास होगा। नौकरी पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी। स्वयं को रचनात्मक कार्यों में केंद्रित करें। मांगलिक कार्यों में ब्यस्तता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। रविवार एवं मंगलवार को भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। अत्याधिक भावुकतावश किसी संबंधी की छोटी-छोटी बातें मन को कष्ट पहुचांएगी। शुक्रवार एवं शनिवार को नई आशाएं मन में उत्साह का संचार करेंगी। रोजगार की दिशा मे आपका अनवरत् परिश्रम रंग लएगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं बढ़ेंगी।  
सिंह-सभी चिंताओं को त्याग कैरियर के प्रति सजग हों। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। राजनीतिज्ञों की सक्रियता उनके प्रयासों को सार्थक करेगी। संतान संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। रविवार एवं सोमवार को दायित्वों के पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होंगे। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। शुक्रवार एवं शनिवार को सुनियोजित कार्य प्रणाली द्वारा कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता मिलेगी। मन अच्छी भावनाओ से ओतप्रोत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।   
कन्या-पूर्वाग्रहवश दूसरों की आलोचना न करें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। पुरानी समस्याएं हल होंगी। बौद्धिक क्षमता द्वारा नियोजित परिश्रम कर आय व्यय में संतुलन बनाएंगे एवं विषम स्थितियों में भी हर दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। सोमवार एवं बुधवार को पुरानी घटनाओं के स्मरण से संभव। अत्याधिक व्यय से मन चिंतित होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह ले लें। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। शुक्रवार एवं शनिवार को नेतृत्व की अदभुत क्षमता से रचनात्मक कार्यों को पूर्ण करेंगे। मधुर वाणी का प्रयोग कर संबंधों में लोकप्रिय होंगे। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति संभव।   
तुला-जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। व्यावसायिक संबंधों से लाभ संभव। कुछ कानूनी कठिनाइयों की आशंका है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति को लेकर मन आशंकित रहेगा। रविवार एवं सोमवार को अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। आपका उच्च कल्पनाशील मन नयी सुन्दर कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से अपयश के शिकार हो सकते हैं। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव लेकिन अत्याधिक भावुकता सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है। 
वृश्चिक-अच्छी आशाओं के साथ योजनाओं को सार्थक करेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। रोजगार के अवरोध समाप्त होंगे। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अनुकूल होगा। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। लापरवाहीवश असफलताओं का जिम्मेदार पीरस्थितियों को ठहराना ठीक नहीं है। दूसरों मे कमियां ढूंढने के बजाय स्वयं को सुधारने का प्रयास करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कुछ नई योजनाओं से मन सिंचित होगा। नये संबंधों में प्रगाढ़ता से लाभ होगा।   
धनु-इस सप्ताह संघर्ष व परिश्रम से पुरानी  समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। चापलूस प्रकृति के लोगों से  निकटता हानिकर हो सकती है।
किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। निर्थक दूसरों के मामले में न पड़ें। उच्छृंखलता पर काबू रख दायित्वों के प्रति सजग हों। वाणी में मधुरता लावें और रिश्तों में सहज बनें। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति चिंतित होंगे। रविवार एवं सोमवार को मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में  समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। नये महत्वपूर्ण दायित्वों के बोझ से मन बोझिल होगा।
मकर-भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। शासन-सत्ता में लोकप्रिय होंगे। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। अविवाहितों के विवाह संबंधी प्रक्रियाएं गति पकड़ेंगी।  राजनीतिज्ञों के लोगों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को नवीन योजनाओं को पूर्ण करने हेतु समुचित उर्जा की अनुभूति होगी।  लाभ के नये आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। खान-पान में सतर्कता अपेक्षित है, अन्यथा उदर विकार की आशंका है।
कुंभ-महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में परिजनों की मतानेकता से असन्तुष्टि संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। विविध प्रकार की मानसिक कठिनाइयां संभव किंतु ग्रहों की अनुकूलता स्थिति का सामना करने की क्षमता प्रदान करेगा। नई रुचि से नये व्यक्तित्व का निर्माण होगा। रविवार एवं सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव।
मीन-कुछ नई चिंताएं मन प्रभावी होंगी। बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में  छबि को कुप्रभावित करेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता सहायक होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आकांक्षी मन उसकी प्राप्ति हेतु लोलुप होगा। कठिनाइयों के दौर से निकलने का समय है। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विद्यार्थियो की सफलताएं उत्साह में बृद्धी करेंगी। आकस्मिक कोई सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित समस्या हल होने से जीवन सुखद होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment