बुधवार, 7 अप्रैल, 2021 का राशिफल

Last Updated 07 Apr 2021 06:18:42 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 7 अप्रैल, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 7 अप्रैल, 2021 का राशिफल

मेष : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। किसी नयी दिशा
में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।            
बृषभ : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। नित्य एक जैसी दिनचर्या से बोरियत होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी।          
मिथुन : धार्मिक एवं अध्यात्मिक कायरें में मन केंद्रित होगा। सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बनें। घर में बैठे-बैठे उबन होगी। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर
छबि बनावें।              
कर्क : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। क्रोध पर नियन्तण्ररखें। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। स्वास्थ का ख्याल रखें।    
सिंह : नित्य घर में खालीपन परेशान करेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता रहेगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।
कन्या : भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। बीते हुयी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। खाली समय का सदोपयोग करें एवं रचनात्मकता की ओर केंद्रित हों।         
तुला : परिजनों के बीच सब कुछ समान्य होगा परन्तु कुछ भावनाएं मन को परेशान करेंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव      
वृश्चिक : यह समय ईरीय आस्था एवं सदकार्य का कहा जाएगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आलस्य का त्याग करें। मन को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक व रचनात्मक दिशा देने
का प्रयास करें।   
धनु : घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें।  प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन
नें स्थान न दें।               
मकर : मन को रचनात्मक कार्य में ब्यस्त रखें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।  कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।
परिजनों की बातों को महत्व दें।    
कुंभ : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। यह समय काफी अच्छा कहा जाएगा। आपकी रचनात्मकता को साकार करने का
प्रयास करें।   
मीन : नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। कुछ आर्थिक समस्याओं को
लेकर मन परेशान कहा जाएगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment