बृहस्पतिवार, 25 मार्च, 2021 का राशिफल

Last Updated 25 Mar 2021 06:59:20 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 25 मार्च, 2021 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 25 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष : एक साथ परिजनों का सानिध्य सुखद होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। ईरीय आस्था में मन लीन होगा।    
बृषभ : अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। परिजनों का सनिध्य प्राप्त होगा परन्तु कोई ऐसी बात न करें जिससे संबंधों में तनाव हो।         
मिथुन : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। असामाजिक तत्वों से दूरी बनावें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र को लेकर मन परेशान होगा। भविष्य की चिन्ताएं मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों का सनिध्य मिलेगा।        
कर्क :  भविष्य की चिन्ता छोड़ वर्तमान में केन्द्रित होवें। मन मे किसी प्रकार का भय न पालें। निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बाते दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।
सिंह : खालीपन व एकान्त जैसी स्थिति मन को परेशान करेगी। बहुत सी नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकती है। पूजा-पाठ व ईशवरीय आस्थ में दिन व्यतीत होगा।            
कन्या :  ईश्वरीय आस्था व पारम्परिक कार्यों में दिन व्यतीत होगा। बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिजनों का सानिध्य तो मिलेगा परन्तु संबंधों में मधुर वाणी पर ध्यान देवें।         
तुला :  किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कायरे में व्यतीत होगा। स्वास्थ के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है।      
वृश्चिक : कुछ अच्छे विचार मन को उत्साहित करेंगे। भावनात्मक रूप से मन मे एकाकीपन का एहशास होगा। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। ईरीय आस्थ में मन लीन होगा।      
धनु : बहुत शान्त व निर्मल मन के साथ अपने दिनचर्या व्यस्त रहेंगे। ईरीय आस्था मे मन पूरी तरह से लीनैहोगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।          
मकर : सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। अच्छे आचार-विचार से संबंधोें में लोकप्रिय बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें।             
कुंभ : भावुक्ता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों बिमुख न हो। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।
मीन : किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो  सकतें है। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। ईरीय आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment