शुक्रवार, 26 मार्च, 2021 का राशिफल

Last Updated 26 Mar 2021 06:38:52 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 26 मार्च, 2021 का राशिफल।


शुक्रवार, 26 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष : अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। देवी की आराधना में समय व्यतीत होगा। अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता

प्रगति का मार्ग खोलेगी।        
बृषभ : ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का हल होगा। किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था हेतु केंद्रित होंगे। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से वर्चस्व में वृद्धि होगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में

अवरोधों का समय समाप्त होगा।              
मिथुन : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन परेशान होगा। पारिवारिक समस्याओं का हल निकालने हेतु मन केंद्रित होगा। मौसमों के अनुसार अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। महत्वपूर्ण

कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा।          
कर्क : बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्रप्त होंगे। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता

सफलता की सूचक है।       
सिंह : ईश्वरीय कृपा बढ़ेगी। नौकरी-पेशे में सुखद आसार बनेंगे। प्रतिभाओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। सकारात्मक विचारों के साथ किसी नयी दिशा में स्वयं को सक्रिय करें।

निराशा छोड़ आशावादी बनें।         
कन्या : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। परिजनों से कुछ मन-मुटाव संभव। ईरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। किसी महत्वपूर्ण

जिम्मेदारी की पूर्ति होगी।                 
तुला : ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे।  नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शंकाओं पर काबू ईर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में आकर

कोई निर्णय न लें।        
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यो में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी बनेगी। अत: इस पर

नियंत्रण रखें।          
धनु : धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा। नये रचनात्मक कायरें में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। अपनी वाकपटुता से सगे-संबंधियों के बीच

लोकप्रिय होंगे।     
मकर : भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों में निर्वहन से ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर

नियन्त्रण रखें।
कुंभ : शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में

समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मीन : किसी नये कार्य से लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न रखेगा। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत

रहें। 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment