शनिवार, 27 मार्च, 2021 का राशिफल

Last Updated 27 Mar 2021 12:59:17 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 27 मार्च, 2021 का राशिफल।


शनिवार, 27 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष : परिजनों के सहयोग से बिगड़े कार्य बनेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत साबि करें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।            
बृषभ : माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं होंगी। व्यावसायिक योजनाएं विफल होती नजर आएंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। अपने अनुकूल अपेक्षा रखना आपकी सबसे बड़ी मूर्खता है।    
मिथुन : देवी आराधना में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। परिजनों के मध्य मधुर वाणी का प्रयोग करें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी। मन में कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी।         
कर्क : ईशवरीय आस्था में मन में शांति रहेगी। परिजनों के मध्य सब कुछ सामान्य होगा। पारिवारिक चिंताएं मन में प्रभावी होंगी। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।     
सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनानेन का प्रयास करें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।            
कन्या : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बने।          
तुला : दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।         
वृश्चिक : सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। धार्मिक आस्था से मन में उत्साह का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में मन लगेगा।        
धनु : दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें। आवेश में आकर कुछ बोलना ठीक नहीं है। मन को ईश्वरीय आस्था की तरफ केंद्रित करें। अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें।          
मकर : महत्वपूर्ण कार्यो में आलस्य न करें। परिजनों का सान्न्निध मिलेगा किंतु वाणी पर संयम रखें। मन की भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग हों। धार्मिक कार्यो में संलग्न रहेंगे।            
कुंभ : ईश्वरीय आस्था में मन केंद्रित होगा। पारिवारिक व्यवस्था में समय व्यतीत होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव।        
मीन : धार्मिक आस्था बढ़ेगी। देवी की आराधना में दिन ब्यतीत होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा एवं राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। आर्थिक चिंताएं मन प्रभावी होंगी।  



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment