बुधवार, 24 मार्च, 2021 का राशिफल

Last Updated 24 Mar 2021 12:49:50 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 24 मार्च, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 24 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष : ईश्वरीय आस्था से मन में उत्साह का संचार होगा। जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीनता न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।          
बृषभ : पूरा दिन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। अपने तथा अपने परिजनों के स्वास्थ का पूरा ख्याल रखें।            
मिथुन : देवी अराधना से हर समस्या का निदान होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।                
कर्क : परिजनों के सान्निध्य से उत्साह का संचार होगा। निकट संबंधों में वाणी पर संयम रखें। देवी आराधना में आपका मन केंद्रित होगा। अपने व परिजनों के स्वास्थ संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।       
सिंह : परिजनों के सान्निध्य से उत्साहित होंगे। धार्मिक कायरे में केंद्रित होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीयें। किसी मेहमान के आगमन से परिवार में व्यय संभव।      
कन्या : इस कठिन घड़ी में अपने व परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। धार्मिकता व अध्यात्मिकता से परिपूर्ण दिन होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। धार्मिकता से जीवन में महत्वपूर्ण स्थान पाएंगे।           
तुला : घर के बड़ों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करने का बेहतर अवसर है। जीवन में आ रही कठिनाइयों से हीनता न आने दें। दाम्पत्य जीवन में कटुता खत्म होने के आसार बनेंगे।         
वृश्चिक : परिजनों का भावनात्मकक सहयोग प्राप्त होगा। अपनी दिनचर्या को थोड़ा धार्मिक व अध्यात्मिक बनाने का प्रयास करें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।      धनु : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में अच्छी छबि बनेगी। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। ईरीय आस्था की ओर आपका मन केंद्रित होगा। आकस्मिक लाभ के आसार बनेंगे।               
मकर : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूरे परिवार में धार्मिक क्रिया-कलापों का दिन होगा। परिजनों के सान्निध्यसे उत्साहित रहेंगे।         
कुंभ : परिजनों के एकत्रित होने से कुछ छोटी-मोटी बातें कटुता का कारण बन सकती हैं। आपका मन अध्यात्मिक विचारों की ओर केंद्रित होगा। धार्मिक कायरे में संलग्न रहेंगे। वर्तमान स्थितियां आपके लिए अनुकूल हैं।       
मीन : काफी सारे अवरोधित कायरें के हल होने के आसार बनेंगे। देवी की आराधना में आपका मन पूर्णत: केंद्रित होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और खान-पान का ध्यान दें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment