मंगलवार, 23 मार्च, 2021 का राशिफल

Last Updated 23 Mar 2021 01:44:57 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 23 मार्च, 2021 का राशिफल।




मंगलवार, 23 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष : जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है। ईरीय आस्था से कष्ट दूर होंगे।  बुद्धिमत्ता द्वारा हर क्षेत्र में स्वयं को पारंगत साबित करेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।         
बृषभ : व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी।  भावुकता पर नियंत्रण रखें। हर रिश्ते में अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे। रोजगार में लाभ के आसार हैं।
मिथुन : मन में कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं किंतु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।         
कर्क : भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंता संभव। प्रतिभा निखरेगी।      
सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी।        
कन्या : भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संबंधों में मधुरता कायम रखें। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।         
तुला : दुविधाओं को त्याग स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंतण्ररखें।     
वृश्चिक : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां परेशान करेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रिय होंगे।    
धनु : दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें। दुनियादारी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।   
मकर : रोजगार में प्रगति संभव। धनागम के नये स्रेत बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रित रख दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे।       
कुंभ : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा।      
मीन : भौतिक-सुख साधन हेतु ब्यय संभव। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी किंतु सामाजिक मर्यादा का उल्लघंन न होने दें। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment