शनिवार, 20 मार्च, 2021 का राशिफल

Last Updated 20 Mar 2021 02:09:19 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 20 मार्च, 2021 का राशिफल।


शनिवार, 20 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा।      
बृषभ : काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय में मन दुविधाग्रस्त होगा। श्रेष्ठजनों से संबंध बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं वाद-विवाद से दूर रहें।  
मिथुन : आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। पारिवारिक दायित्वों के प्रति मन केंद्रित होगा। खराब प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाये रखें।           
कर्क : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायार्ें में व्यय संभव। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में लापरवाही हितकर नहीं है।  
सिंह : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन में चिंता संभव। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।    
कन्या : कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनाने का प्रयास करें। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।         
तुला : अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यों में समय ब्यर्थ करने के बजाय समय का पूरा लाभ उठायें।         
वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता के आसार बनेंगे। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा। रोजगार के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव।    
धनु : मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान उनसे दूरी बनायें। आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता बढ़ायें। आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन को उत्साहित करेगी।     
मकर : माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। नियोजित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है।      
कुंभ : जीविका क्षेत्रमें किसी नये कार्य के प्रारंभ से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। आलस्य का त्याग करें। परिश्रम द्वारा धनागम संभव। जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे।     
मीन : जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य पूर्ण होने का योग है। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है।  



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment