21 से 27 मार्च, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 21 Mar 2021 12:23:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 से 27 मार्च, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


21 से 27 मार्च, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल


मेष-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।     
वृषभ-ईश्वरीय आस्था से पूरिपूण आपका मन अध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी।  अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। आवेश में आकार कोई निर्णय न लें।    

मिथुन-ईश्वरीय आस्थ में बढ़ेगी। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रणरख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
कर्क-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रणरखें क्योंकि इससे संबंधों में कटुता की आशंका है। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
सिंह-मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। घर में प्रतिकूल वातावरण रहेगा।
कन्या-विषम स्थिति में संयम से काम लें। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। आर्थिक कठिनाइयों से परेशान होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।   
तुला-कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए  केंद्रित होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। कुछ महत्वपूर्ण अवराधित कार्य पूर्ण होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। आय के कुछ नये साधन सुलभ होंगे। धार्मिक आयोजन में ब्यस्तता बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां की आशंका है। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रणरखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद व उत्साह की अनुभूति  होगी। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।
धनु-यह सप्ताह सुखद व मांगलिक रहेगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। रोजगार क्षेत्र में इस सप्ताह सकारात्मक परिवर्तन का समय है। 
शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-ब्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित केंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी।   राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रिय रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय का योग है। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों मे आस्था बढ़ेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित होगी। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। कुछ नये आसार से प्रफुल्लित रहेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंता संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनैतिज्ञो के लिऐ बिशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयेग से उत्साह में वृद्धि होगा।
मीन-इस सप्ताह आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। भौतिक सुख-साधनों में अत्याधिक व्यय का योग है। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment