शुक्रवार, 19 मार्च, 2021 का राशिफल

Last Updated 19 Mar 2021 03:27:00 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 19 मार्च, 2021 का राशिफल।


शुक्रवार, 19 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ प्राप्त
होगा। घर में खुशहाली रहेगी।       
बृषभ : आमदनी में वृद्धि का योग है। अविवाहितों के विवाह तय होने की अत्याधिक संभावना है। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार
में प्रगति संभव।         
मिथुन : भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन एकाकी की अनुभूति करेगा। नशीले पदार्थों का सेवन न करें। आय के साधन सुलभ होंगे। अपयश व लांछन से बचें। परिश्रम का समुचित
लाभ प्राप्त होगा।          
कर्क : घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रोजगार में किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केंद्रित होगा। परिवार में अभिभावकों के
भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।          
सिंह : जीविका क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कायरें में अवरोध व विलंब से मन चिंतित होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने
से व्यय संभव।     
कन्या : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। बिगड़े संबंधों में फिर से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से
पश्चाताप संभव।          
तुला : बकाया धन प्राप्ति का योग हैं। कुछ नये आसार मन को उत्साहित करेंगे। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ नवीन कायार्ें से लाभ होगा। विभागीय परिवर्तन से
कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।      
वृश्चिक : व्यवसाय में नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति संभव। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। रोजगार में सुधार हेतु मन चिंतित होगा। आकस्मिक कोई सुखद
समाचार से मन प्रसन्न होगा।       
धनु : परिवार में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न होने के आसार हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। कठिनाइयों एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर
होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।    
मकर : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। खानपान में सावधानी बरतें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में थोड़े
परिश्रम की आवश्यकता है।       
कुंभ : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम
का पूरा लाभ प्राप्त होगा।     
मीन : नये कार्यों से लाभ होगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नये संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment