मंगलवार, 16 मार्च, 2021 का राशिफल

Last Updated 16 Mar 2021 01:33:42 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 16 मार्च, 2021 का राशिफल।


मंगलवार, 16 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष : कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे। कुछ कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है।              

बृषभ : किसी प्रियजन से अचानक भेंट से उत्साह में वृद्धि होगी। मनोबल एवं अभिब्यक्ति के अभाववश प्रतिभाओं को उजागर करने में अक्षम होंगे। संतान के भविष्य संबंधी कुछ चिंतायें मन को उद्वेलित करेंगी।                

मिथुन : मन से नकारात्मकता को निकाल सकारात्मकता पर ध्यान दें। आय-व्यय में संतुलन बनायें। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।  

कर्क : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ का ख्याल रखें। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।            

सिंह : धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़गी। कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिल सकता है। विरोधियों की सक्रियता के बावजूद भी धैर्य का परिचय देंगे। मीडिया एवं लेखन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है।

कन्या : जिम्मेदारियों की पूर्ति में बिलम्ब से मन चिंतित होगा। विषम स्थितियों के मध्य किसी महत्वपूण कार्य की पूर्ति संभव। जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से डरने के बजाय धैर्य से काम लें।     

तुला : अपने इष्ट देव की आराधना करके ही नया कार्य शुरु करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अच्छे कायरें द्वारा अच्छी छबि व गरिमा को प्राप्त करेंगे। वाहन अथवा किसी अचल सम्पत्ति का क्रय संभव।

वृश्चिक : आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति के आसार हैं। कोई अवराधिक कार्य पूर्ण होगा। अच्छे समय की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।             

धनु : किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है। घरेलू कार्यो की पूर्ति से ब्यस्तता बढ़ेगी।

मकर : आंतरिक क्षमता को पहचानते हुए स्वयं को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करें। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब संभव। लेन-देन में सावधानी बरतें।

कुंभ : घर में कुछ तनावप्रद वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता न मिलने से मन परेशान होगा। रोजगार क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में साधनाभाव की अनुभूति होगी।       

मीन : रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों नयी उमंग की अनुभूति होगी।ो। नयी सफलतायें आपको आकषिर्त करेंगी। परिश्रम से न डरें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment