सोमवार, 25 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 25 Jan 2021 12:20:59 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 25 जनवरी, 2021 का राशिफल।


सोमवार, 25 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष :  कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।  प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक संबंधों में कटुता-दुश्मनी जैसा ना बननें दें।           
बृषभ :  नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। जीविका क्षेत्र में नए आयाम  उत्साहित करेंगे।                  
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव।                    
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।            
सिंह : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा।

कन्या : कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।              
तुला : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।              
वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें।आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत इसे सुधारें।              
धनु : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। दूसरों की बात इधर से उधर करना आप को शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है।      
मकर : मन में नीरसता का वाश होगा। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न मानें। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। 

कुंभ :  पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विरोधियों प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा।              
मीन : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।  नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।

 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment