मंगलवार, 26 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 26 Jan 2021 02:46:39 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 26 जनवरी, 2021 का राशिफल।


मंगलवार, 26 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
बृषभ : कुछ नयी महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु क्रियाशीलता बढ़ेगी। कुछ नयी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करें। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा।             
मिथुन : उच्चस्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा। गलत विचारों पर नियंत्रण रखें। संबंधियों का भावनात्मक सहयोग उत्साहित करेगा। शासन-सत्ता के क्षेत्र में सफलताएं अर्जित होंगी।         
कर्क : किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढेगी। नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव।     

सिंह : नये संबंधों के साथ घुलनशीलता प्रशंसनीय होगी। समय के अनुसार स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लावें।  भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी।             
कन्या : आर्थिक सबलता हेतु मन नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।     
तुला : सगे-संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि जगेगी। कर्जभार से मन चिंतित होगा।         
वृश्चिक : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सगे-संबंधों में भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। बीती बातों को सोच मन ओतप्रोत होगा। नये आसारों से आत्मबल में वृद्धि होगी और समस्याओं का समाधान करेंगे।       
धनु : कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी। अच्छी कल्पनाओं से मन प्रभावित होगा। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी चिंताएं बढ़ेंगी।    
मकर : महत्वपूर्ण दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव से परेशान होंगे।
कुंभ : अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे।  कार्य-पेशे में कुछ नयी तब्दीली होगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए लाभकारी स्थिति बनेगी। व्यावसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे।        
मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी जिंदगी पर पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छी भावनाओं के बावजूद कटु वाणी से कटुता संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment