बुधवार, 27 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 27 Jan 2021 03:24:17 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 27 जनवरी, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 27 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। घर में ही रहते-रहते बोरियत होगी। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ का ख्याल रखें। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।            
बृषभ : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।      
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।             
कर्क : आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति मन चिन्तित होगा।  कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।
सिंह : अनावश्यक मन में बेचैनी बढ़ेगी। भविष्य व कैरियर के प्रति मन चिन्तित होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों मधुरता बढ़ेगी। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा।          
कन्या : एक जैसी दिनचर्या से मन में उबन होगा।  कुछ मर्मस्पर्शी बाते मन को परेशान करेंगी। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है।  परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।          

तुला : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है।        
वृश्चिक :  मन में उत्साहहीनता ठीक नहीं है अत: मन को रचनात्मक गति दें। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।      
धनु : जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।    
मकर : विरोधियों प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होगी। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें।
कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। मन में नीरसता व चिन्ता का वाश होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा।          
मीन : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment