24 से 30 जनवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 24 Jan 2021 01:03:03 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 से 30 जनवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


24 से 30 जनवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। महत्वाकांक्षी कल्पनाओं से मन प्रभावित होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु नयी योजनाओं पर केंद्रित होंगे। जीवन साथी की अस्वस्थता या दाम्पत्य जीवन में कटुता की आशंका है। कम मनोबलवश नकारात्मक चिंताओं से प्रभावित होंगे। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।      
वृषभ-पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। अस्थिर मन पर काबू पाने की चेष्ठा करें। कुछ विशेष सफलताएं मिलेंगी। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस प्रकृति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।    
मिथुन-पूर्ण उत्साह से कार्यक्षेत्र में संलग्न होंगे। अप्रिय बातो से संबंधों में कटुता की आशंका है। कोई अप्रत्यासित सफलता मिलेगी। एक साथ कई जिम्मेदारियों से चिंतित होंगे। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंता संभव। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

कर्क-कार्यक्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कटुता की आशंका है। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।      
सिंह-कुछ नयी शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। भविष्य संबंधी कुछ नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। राजनीतिज्ञ नयी योजनाओं पर केंद्रित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु तत्पर होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।   
कन्या-विषम स्थितियों में संयम से काम लें। सामाजिक कायार्ें के निर्वहन में सक्रिय होने से लोकप्रिय होंगे। अर्थाभाववश जिम्मेदारियों की पूर्ति में में विलम्ब होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। कर्जदारों से कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता परिश्रम को सार्थक करेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनो की बातों का बुरा न माने।      
तुला-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध बेहतर बनेंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। संवेदशीलता एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
वृश्चिक-अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। किसी नये कार्य में रुचि से मन उत्साहित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता से प्रगति होगी। धनागम के नये स्रेात बनेंगे। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।   
धनु-नैतिकता-अनैतिकता के बीच मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ रहेगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। किसी हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। आय-ब्यय पर संतुलन बनायें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यो से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन तत्पर होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषिर्त होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यों को लेकर मन उत्साहित होगा। घरेलू जिम्मेदारियों की पूर्ति में हो रहे विलम्ब से मन परेशान होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।
कुंभ-व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। शिक्षा से जुड़े लोगों की ब्यस्तता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में पूर्ण उत्साह के साथ आर्थिक प्रगति संभव। उच्च स्तरीय संबंधों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कायार्ें में समय बर्बाद न करें।   
मीन-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। मन को रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। वर्तमान में मनोबल का अभाव उत्साह में कमी लाएगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment