शुक्रवार, 22 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 22 Jan 2021 12:57:24 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 22 जनवरी, 2021 का राशिफल।


शुक्रवार, 22 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा उभरेगी। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनाकर रखें।
बृषभ : भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का पूर्ण लाभ मिलेगा। प्रणय संबंधों के प्रति मन केंद्रित होगा।
मिथुन : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। अत्याधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण की आशंका है।
कर्क : महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर परेशान होगा। भावुकतावश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं।
सिंह : पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता मे किया प्रयत्न सार्थक होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता संभव। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी किंतु इससे अभिमानी न बने।

कन्या : भाग्य को कोसना छोड़ स्वयं को  सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। रोजगार में प्रतिभा निखरेगी।
तुला : जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। कोई अवरोधित काम के प्रति मन चिंतित होगा।
वृश्चिक : संबंधों में मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें। भावुकतावश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
धनु : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। अपने अंदर नयी ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। बिगड़े संबंधों को सुथारने का प्रयास करें।
मकर : मजाकिया स्वभाव से वातावरण में अपनी महत्ता को बढ़ाएंगे। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। किसी अचल सम्पत्ति का क्रय संभव। स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं।
कुंभ : आप में दूसरों को आकषिर्त करने की अच्छी क्षमता है। इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता रहेगी।
मीन : भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय संभव। पूर्वाग्रहवश अपने निकट संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment