बृहस्पतिवार, 21 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 21 Jan 2021 04:06:28 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 21 जनवरी, 2021 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 21 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी की कटु वाणी से मन दुखित होगा।
बृषभ : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी।
मिथुन : महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां बढ़ेंगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
कर्क : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति होगी।
सिंह : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट मिलेगा। पूर्वाग्रहवश मन अकेलेपन की अनुभूति करेगा।

कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित करेंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।
तुला : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक नयी आंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। निकट संबंधों में गलतफहमियां रहेंगी। अत: इसे सुधारें।
वृश्चिक : भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। राजनीतिज्ञों को लाभ मिलेगा।
धनु : निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। भावनाओं पर नियंत्रण रख, दायित्वों के प्रति सजग होना आपकी प्रगति का सूचक है। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।
मकर : मन में नीरसता का रहेगी। कोई नयी इच्छा बलवती होगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।
कुंभ : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है।
मीन : जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment