बुधवार, 20 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 20 Jan 2021 01:58:57 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 20 जनवरी, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 20 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। दुबिधाओं को त्याग सही योजनाओं पर स्वयं को केंद्रित करें।
बृषभ : मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।       
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। सामाजिक कार्यक्रमों में भागेदारी संभव। संबंधों में व्यवहार कुशल बने। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा।        
कर्क : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। नवीन आशायें नये उत्सह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी।  
सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्य्मुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।      

कन्या : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं।    
तुला : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। संततान संबंधित किसी दायित्व की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। नयी सफलताओं से क्षमता का एहसास होगा।    
वृश्चिक : नीरसता को मन पर हावी न होने दें। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।     
धनु : वर्तमान कठिन एवं विषम स्थिति में ईश्वरीय आस्था से आशा की किरण जगेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।         
मकर : गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। कुछ भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।           
कुंभ : पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। खाली समय से मन नीरसता का एहसास करेगा। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।       
मीन : नौकरी-पेशेमें अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment