मंगलवार, 19 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 19 Jan 2021 04:36:25 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 19 जनवरी, 2021 का राशिफल।


मंगलवार, 19 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : नयी सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयास करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे।                   
बृषभ : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें।          
मिथुन : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। दूसरों की बात इधर से उधर करने से छबि कुप्रभावित होगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। परिवार में प्रसन्नता बनाये रखें।     
कर्क : कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।            

सिंह : श्रेष्ठजनों का लाभ मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: उपरोक्त स्वभाव सुधारें।            
कन्या : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं से मन चिंतित होगा।           
तुला : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक प्रगति के तत्पर होंगे।              
वृश्चिक : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। शिक्षा में संलग्नता बढ़ेगी।
धनु : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। दूसरों की आलोचना से अपना मनोबल न गिरने दें।                
मकर : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।  रोजगार सफलता मिलेगी।          
कुंभ : परिजनों की छोटी-छोटी बातो का बुरा न माने। महत्वपूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव ्बनायेंगी। रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।         
मीन : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ वक्त का इंतजार करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment