बृहस्पतिवार, 24 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 24 Dec 2020 12:06:05 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 24 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 24 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : एक साथ परिजनों का सान्निध्य सुखद होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। मधुरवाणी से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।           
बृषभ : परिजनों का सनिध्य प्राप्त होगा किंतु कोई ऐसी बात न करें, जिससे संबंध खराब हों। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव।       
मिथुन : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र को लेकर मन परेशान होगा। भविष्य की चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी।
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में केंद्रित हों। मन में किसी प्रकार का भय न पालें। निकट संबंधों में अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को जाया न करें।       

सिंह : पूरा दिन पूजा-पाठ व ईश्वरीय आस्था में व्यतीत होगा। खालीपन व एकान्त जैसी स्थिति मन को परेशान करेगी। काफी सारी नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकती हैं।
कन्या : परिजनों का सान्निध्य तो मिलेगा किंतु सगे-संबंधों में मधुर वाणी पर ध्यान दें। ईश्वरीय आस्था व पारंपरिक कार्यों में दिन व्यतीत होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।        
तुला : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्योंं में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है।      
वृश्चिक : किसी नयी योजना पर विचारमग्न होंगे। मन ईश्वरीय आस्था में लीन होगा। कुछ अच्छे विचार मन को उत्साहित करेंगे। भावनात्मक रुप से मन एकाकीपन का एहसास करेगा।
धनु : शांत भाव व निर्मल मन के साथ अपनी दिनचर्या में व्यस्त रहेंगे। ईश्वरीय आस्था में मन पूरी तरह से लीन होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।        
मकर : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार करेगा। व्यवहार कुशलता से लोकप्रिय होंगे।            
कुंभ : कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। मन धार्मिकता में लीन होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।
मीन : ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment