बुधवार, 23 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 23 Dec 2020 02:59:53 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 23 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 23 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : रोजगार में आ रही कठिनाइयों के कारण हीनता न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, सफलता अवश्य मिलेगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मक भावना को न आने दें।   
बृषभ : महत्वपूर्ण कार्योंं में लापरवाही कतई न करें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां हो सकती हैं। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा।            
मिथुन : कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे और सफलता अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय एवं बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नयी जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।             
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही कठिनाइयों से मन परेशान होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन तत्पर होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।      

सिंह : राजनीति से जुड़े लोगों की राजनीति क्षेत्र में क्रियाशीलता बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।    
कन्या : किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाओं से क्रियाशीलता बढ़ेगी।           
तुला : घर में बड़ों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने का योग है। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा बढ़ेगी। घर में खुशहाली रहेगी।       
वृश्चिक : परिजनों से भावनात्मक स्नेह मिलेगा।  आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है। महत्वपूर्ण कार्योंं के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा।      
धनु : सगे-संबंधियों के बीच किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। रोजगार क्षेत्र में आय के कुछ नये स्रोत बनेंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में अच्छी छबि बनेगी।             
मकर : अति महत्वाकाक्षाएं त्याग कर वर्तमान में जीने का प्रयास करें। घर में अत्याधिक कार्यों की वजह से परेशान होंगे। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता बनाये रखें।         
कुंभ : रोजगार में अपनी क्षमता एवं कार्य कुशलता का जौहर बिखेरेंगे। कुछ कानूनी मामले हल होते नजर आएंगे। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम की जरूरत है।   
मीन : कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाऐंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। काफी  सारे अवरोधित कार्य हल होते नजर आयेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment