मंगलवार, 22 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 22 Dec 2020 03:09:29 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 22 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।




मंगलवार, 22 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे।  बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है।        
बृषभ : अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। सभी से अपने अनुकूल अपेक्षा करना ठीक नहीं है। रोजगार संबंधी योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी।
मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी किंतु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। मन में कुछ नयी इच्छाएं बलवती होंगी।        
कर्क : रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। पारिवारिक चिंताओं से परेशान होंगे। आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा संबंधों में प्रभावी बनेंगे। भौतिकता की लोलुकतावश दूसरों के चढ़ाने में न आयें।
सिंह : किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।        

कन्या : सगे संबंधों के बीच व्यवहार कुशल बने। पारिवारिक वातावरण में उत्साहित होगा। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा। कुछ नयी अभिलाषाएं हतोत्साहित करेंगी। भौतिक सुख की चाहत बढ़ेगी।        
तुला : सगे-संबंधियों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। दुबिधाओं को त्योग कर सही व स्वच्छ योजनाओं पर केन्द्रित हों।   
वृश्चिक : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रिय होंगे। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।     
धनु : बाहर वालों को समय देने अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय दें। नयी सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता को देख अपने अन्दर हीनता न आने दें।  
मकर : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। वर्तमान का समय प्रगति का सूचक है। धनागम के स्रोत बनेंगे।       
कुंभ : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियो का सहयोग मिलेगा।     
मीन : राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु ब्यय के आसार हैं। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, लेकिन सामाजिक मान-मर्यादा का उल्लंघन न होने दें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment