बृहस्पतिवार, 10 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 10 Dec 2020 01:47:30 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 10 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 10 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष: नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगा। पारंपरिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।      
बृषभ: तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों पर आकषिर्त मन पर अंकुश लगाएं ‘‘खाली मन शैतान का घर’’ अत: अपनी दिनचर्या को सुधारें। परिवार में कोई सुखद माहौल बनेगा।         
मिथुन: पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। आवेश में लिए गये निर्णय से हानि संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। खराब संगत से दूरी बनाएं।
कर्क: आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। अत्यधिक कार्यों का बोझ आपकी अकेली जान पर भारी पड़ सकता है।                   
सिंह: सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। अच्छे व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए काफी अच्छा समय रहेगा।      

कन्या: क्रोध व शंकाए छोड़ संबंधों में प्यार बिखेरें। अत्यधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। कार्य क्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।              
तुला: किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। समय का सदुपयोग करें और स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।           
वृश्चिक: भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता हेतु या किसी शासन-सत्ता के सहयोग से कार्य क्षेत्र के अवरेाध समाप्त होंगे।     
धनु:  महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से मन बोझिल होगा। परिश्रम द्वारा नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत के चकाचौंध से आप प्रभावित होंगे।           
मकर: कार्य क्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक हैं। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।       
कुंभ: महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। वाक्पटुता व मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त  होने के आसार हैं।               
मीन: किसी नए कार्य में मन केन्द्रित होगा। साधनाभाव से मन चिन्तित होगा। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिन्ता पैदा कर सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment