शुक्रवार, 11 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 11 Dec 2020 01:16:29 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 11 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 11 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अत्याधिक  कार्यों के बोझ से मन परेशान होगा। जीवनसाथी के सहयोग से उत्साह का संचार होगा।    
बृषभ : आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। अत्याधिक अर्थाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।           
मिथुन : नये  कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। ग्रहों की अनुकूलता से प्रयत्न सार्थक होंगे।  किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। घर में खुशहाली रहेगी।          
कर्क : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।  जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।          

सिंह : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी का स्नेह ऊर्जावान बनायेगा।         
कन्या : उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। किसी नयी योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। महत्वपूर्ण  कार्यों में आलस्य का त्याग करें।        
तुला : अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। निकट संबंधों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।   
वृश्चिक : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये  कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। सगे-संबंधियों के बीच अपने नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।      
धनु : राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी।   
मकर : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन व्याकुल होगा।       
कुंभ : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रत्नशील होगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में ब्यतीत होगा।       
मीन : पुराने संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment