29 नवम्बर से 5 दिसम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 29 Nov 2020 02:44:52 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 नवम्बर से 5 दिसम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


29 नवम्बर से 5 दिसम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन कार्यों को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे। कुछ भविष्य संबंधी चिंताओं से परेशान होंगे। संवेदनील स्थिति में बचकाना स्वभाव छबि को कुप्रभावित कर सकता है। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा रहेगा। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से चिंतित होंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।     
वृषभ-नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। रविवार एवं सोमवार को नये व्यायसायिक संबंधों के लाभ संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। मन निर्थक विचारों पर केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों को उनके विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव। खानपान में सावधानी बरतें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे किंतु अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।

मिथुन-प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। परिजनों का स्नेह मिलेगा। आर्थिक सुदृढ़ता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन से कठिन कार्यों को सार्थक बनाएंगे। रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। माता का स्नेह मिलेगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से प्रभावित राहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।  
कर्क-यदि आप तकनीकी, रचनात्मक अथवा मीडिया क्षेत्र में संलग्न हैं तो आपके लिए अच्छा समय है। अत: अवसरों का भरपूर लाभ उठायें। आकस्मिक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। पारिवारिक बातों को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों के स्नेह से यह सप्ताह सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। किसी लंम्बी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। सामाजिक व मांगलिक कार्यों में आपकी भागेदारी संभव।
सिंह-भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंता संभव। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति पर जोर दें। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। अत्याधिक लगाववश अभिभावकों के सुख-दु:ख के प्रति मन चिंतित होगा। प्रशासनिक स्तर के लोगों से निकटता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक कोई सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित किसी समस्या के हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।   
कन्या-इस सप्ताह दायित्वों के पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा। तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए प्रयत्नशील होंगे। रविवार एवं मंगलवार को आर्थिक कठिनाइयों विरोधियों की प्रबलता की आशंका है परन्तु अपने धैर्य व जुझारु प्रवृति से हर स्थिति का सामना कर लेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।   
तुला-किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को विवेकपूर्ण लें। व्यावसायिक संबंधों से लाभ के आसार दिखेंगे। आपका महत्वाकांक्षी मन यर्थाथता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। शिक्षा प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन प्रगतिील विचारों से प्रभावित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देय से की गयी यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता हानिकर होगी। वृश्चिक-उच्च मनोबल द्वारा आय-व्यय में संतुलन बनाएंगे व विषम स्थिति में सीमित साधन के बाद भी दायित्वों को पूर्ण करने में सफल होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। यात्रा में सामान की सुरक्षा स्वयं करें। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये-नये विचारों पर केंद्रित होगा। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें एवं मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। यात्रा द्वारा लाभ मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मन समुचित परिश्रम के लिए केंद्रित होगा।
धनु-आकस्मिक कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का एहसास होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
उच्च महत्वाकांक्षाएं जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। रोजगार में ब्यस्तता बढ़ेगी। मन नये-नये कार्यों पर केंद्रित होगा परंतु आपका अस्थिर व दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा।  
मकर-यर्थाथता से परे कल्पनाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा। मांगलिक कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। आपका मिलनसार स्वभाव संबंधों में निकटता लायेगा परंतु अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट का अनुभव करायेंगी। कुछ छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ दें तो घर उत्साहपूर्ण माहौल होगा। रविवार को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित मन प्रयत्नशील होगा। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
कुंभ-किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। शासन-सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक अयोजन हेतु मन समुचित व्यवस्था के लिए चिंतित होगा। व्यवहार कुालता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से खुश होंगे। राजनीतिज्ञों को थोड़ी उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी शिक्षा में अपने परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।
मीन-इस सप्ताह किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सगे-संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद अपयश की आशंका है। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। दाम्पत्य जीवन में कष्टवश जीवन काफी अरुचिकर लगेगा। राजनीतिज्ञों के लिए आकस्मिक कुछ लाभप्रद स्थितियों से लाभ संभव हो सकेगा। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment