सोमवार, 30 नवम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 30 Nov 2020 12:23:31 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 30 नवम्बर, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 30 नवम्बर, 2020 का राशिफल

मेष: महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नए उत्साह का संचार करेगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। समाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।        
बृषभ:  अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकतें हैं। भविष्य के प्रति निराशा जनक विचारों को मन पर हावी न होने दें।
मिथुन: किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है।
कर्क: बुद्धिमता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का अहसास कराएंगी।      
सिंह: भविष्य और रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिन्तित होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतित हो रहे  जीवन में उत्साह अभाव। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।    

कन्या: पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी।  छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी व्यक्तियों से न कहें।           
तुला: भावनावों से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगा।         
वृश्चिक: आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी।
धनु: किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। किसी महत्वपूर्ण अभिलाषा की पूर्ति के आसार है।  निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं।        
मकर: वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी। आलस्य का त्याग करें। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक ढंग से निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी।
कुंभ: किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।
मीन: आपकी व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगी। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।  कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment