मंगलवार, 1 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 01 Dec 2020 12:02:12 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 1 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 1 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष: अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अनुकूल समय। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।      
बृषभ: महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।       
मिथुन: नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नए कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा।           

कर्क: भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। भविष्य की चिन्ताएं छोड़ अपने मन को रचनात्मक कार्यों में लगाएं। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।         
सिंह : अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे।
कन्या:  नकारात्मक चिन्ताओं का त्याग करें। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन में कठिनाईयों से न घबराए आने वाला समय आपका है।             
तुला: कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा।          
वृश्चिक:  विद्यार्थियों के लिए ग्रहों  की अनुकूलता लाभप्रद होगी।  योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।     
धनु: मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। पुरानी बातों को भूल कर मन को सकारात्मक दिशा दें।  नए संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी।      
मकर: अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे।  भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे।
कुंभ: भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सर्तक रहें। निकटस्थ संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें।       
मीन: अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment