बुधवार, 2 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 02 Dec 2020 12:45:02 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 2 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।




बुधवार, 2 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसस करायेंगी। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।    
बृषभ : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी लोगों से शेयर न करें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।    
मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ ्बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।              
कर्क : महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। भावनाओं से उद्वेलित मन सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।          

सिंह : व्यावसायिक यात्राओं का योग है। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नये आसार बनेंगे। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें।        
कन्या : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। बीते दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते हैं। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।       
तुला : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।         
वृश्चिक : हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। बचकाना स्वभाव महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक डंग से निर्वहन् करें।          
धनु : साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय हासिल कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। नकारात्मक सोच से बाहर निकलें और संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।        
मकर : भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी। आलस्य का त्याग करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।       
कुंभ : तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव है।    
मीन : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धिमत्ता का मिला-जुला संजोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। घर में खुशहाली रहेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment