शुक्रवार, 27 नवम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 27 Nov 2020 03:26:30 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 27 नवम्बर, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 27 नवम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : मन को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। समय के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें।   
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें, तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।  
मिथुन : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। साहस व बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।     
कर्क : परिश्रम का मिला-जुला संजोग भरपूर लाभ देगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे।    

सिंह : राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। सामाजिक सक्रियता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।    
कन्या : तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी।  
तुला : महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है।   
वृश्चिक : किसी नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। व्यावसायिक यात्राओं का योग है। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है।   
धनु : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनाएंगे।      
मकर : वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि पैदा होगी। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक डंग से निर्वहन् करें। आलस्य का त्याग करें।   
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंता उत्पन्न होंगी। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। स्वास्थ के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।   
मीन : भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment